सियासी एंट्री के बाद बजरंग पुनिया का बड़ा बयान, बोले-राजनीति में भी मिलेगा कुश्ती जैसा प्यार व सम्मान
कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने राजनीति में एंट्री के बाद एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें जितना प्यार कुश्ती में मिला है, मुझे लगता है कि उतना ही प्यार राजनीति में भी मिलेगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
रोहतक: कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने राजनीति में एंट्री के बाद एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें जितना प्यार कुश्ती में मिला है, मुझे लगता है कि उतना ही प्यार राजनीति में भी मिलेगा। हमने पहले ही बैठकर यह तय किया था कि विनेश चुनाव लड़ेगी और हम सब विनेश के साथ हैं। मैं संगठन में रहकर काम करूंगा। हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था। इस दौरान बजरंग बीजेपी की तरफ से उठाए जा रहे वालो का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन को लेकर उनका(भाजपा) काम है नैरेटिव फैलाना कि आंदोलन कांग्रेस ने आयोजित कराया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, पूरे देश ने आंदोलन को देखा और पूरा देश खिलाड़ी बेटियों के साथ खड़ा है। इस पूरी बातचीत के दौरान और बजरंग पुनिया ने क्या कुछ कहा आप वीडियो में देख सकते हैं।