महाकुंभ जैसे आयोजनों में VIP कल्चर बंद करने की पैरवी करने लगे बागेश्वर बाबा, बदल गए सुर
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यूपी सरकार आगे आने वाले पर्वों पर जरूर इसका ध्यान रखेगी और आस्था के पर्वों पर वीआईपी कल्चर को बंद करने की कोशिश करेगी, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाकुंभ 2025 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई तो बागेश्वर धाम के मुखिया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिस देश का राजा आध्यात्मिक होता है, वहां कि प्रजा में भी आध्यात्मिकता दिखने लगती है। महाकुंभ की घटना को दुखद बताते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों में VIP कल्चर बंद होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। बाबा बागेश्वर के नाम से चर्चित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार आगे आने वाले पर्वों पर जरूर इसका ध्यान रखेगी और आस्था के पर्व को सफल करने की कोशिश करेगी। इस बयान को लेकर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गयी है।