आखिर किसको बचाने के लिए कर दिया गया आरोपी का एनकाउंटर, आदित्य ठाकरे ने पूछा सवाल
आदित्य ठाकरे ने बदलापुर की घटना के आरोपी के एनकाउंटर पर कई सवाल उठाए हैं और कहा कि ऐसा लगता है कि किसी को बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र में बदलापुर की घटना के आरोपी के एनकाउंटर मामले पर ठाणे पुलिस पीआरओ शैलेश साल्वी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था और आरोपी अक्षय अन्ना शिंदे को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा उसकी पत्नी ने भी एक और मामला दर्ज कराया था। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और मामले में जांच जारी है। वहीं आदित्य ठाकरे ने मामले में कई सवाल उठाए हैं। कहा कि ऐसा लगता है कि किसी को बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।