राम-कृष्ण तुलना और सनातन विवाद: बाबा रामदेव के तीखे बोल, जानें धीरेंद्र शास्त्री से जुबानी जंग की पूरी कहानी

Dhirendra Krishna Shastri's Statement: बाबा रामदेव ने भगवान राम-कृष्ण तुलना और सनातन विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री को घेरा। शिवपुरी कथा के बयान, माफी और जुबानी जंग से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Baba Ramdev's Hypocritical Statement: सनातन धर्म की व्याख्या तथा भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण की तुलना को लेकर बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच जुबानी टकराव बढ़ गया है। विवाद की शुरुआत मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैया में आयोजित श्री राम कथा के दौरान हुई, जब धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्री कृष्ण की तुलना करते हुए भगवान कृष्ण के खड़े होने के अंदाज को टेढ़ा बताया।

यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक भावनाओं को लेकर चर्चा छिड़ गई। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया और वह भक्ति रस व विनोद के भाव में बोल रहे थे। इसके बावजूद बाबा रामदेव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भगवान राम और कृष्ण की तुलना नहीं होनी चाहिए और सनातन धर्म के नाम पर ढोंग नहीं चल सकता। उन्होंने बिना नाम लिए ऐसे लोगों को पाखंडी बताया, जिन्हें वेद, दर्शन और संविधान की समझ नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.