Video: अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने क्या ऐलान कर दिया?
Middle East Crisis: ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर के रूप में मोजतबा खामेनेई का चयन किया है। ईरानी स्टेट टीवी ने सोमवार सुबह इस फैसले की आधिकारिक घोषणा कर दी। देखें ये वीडियो-
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Iran Names New Supreme Leader: मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई की जगह यह पद संभालेंगे, जिनकी 28 फरवरी को तेहरान में इजरायली हमले में मौत हो गई थी। ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने कई दौर की बैठकों के बाद मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त करने का फैसला लिया। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब इजरायल की ओर से नए सुप्रीम लीडर को भी निशाना बनाने की धमकियां दी जा रही हैं।
इस फैसले पर ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तेहरान के विरोधियों को उम्मीद थी कि अली खामेनेई की मौत के बाद देश में राजनीतिक गतिरोध पैदा हो जाएगा, लेकिन असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने स्थिति को संभालते हुए मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति के साथ ही ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।