(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

Shirdi Express Train: मनमाड़-काकीनाडा शिर्डी एक्सप्रेस में एक मुस्लिम युवक के साथ हुई सामूहिक मारपीट की शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

मनोज आर्या

Shirdi Express Train Viral Video: मनमाड़-काकीनाडा शिर्डी एक्सप्रेस में एक मुस्लिम युवक के साथ हुई सामूहिक मारपीट की शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, मोहम्मद इमरान नामक युवक को करीब 20 लोगों की भीड़ ने ट्रेन से नीचे उतारा और लाठी-डंडों व पत्थरों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ट्रेन में हो रही लड़ाई को शांत कराने की कोशिश की थी। घटना के बाद सदमे में डूबा युवक रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है कि उसे समझ ही नहीं आया कि उस पर यह हमला क्यों हुआ। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि युवक को उसकी धार्मिक पहचान की वजह से निशाना बनाया गया और उसे बचाने आए साथियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने कानून-व्यवस्था और समाज में बढ़ती नफरत को लेकर तीखी बहस छेड़ दी है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट