विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में डबल स्टैंडर्ड को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
AAP On BJP: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
- Written By: मनोज आर्या
Atishi on Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के साथ ‘डबल स्टैंडर्ड’ का व्यवहार किया जा रहा है और संवैधानिक व्यवस्थाओं को ताक पर रखकर विपक्ष को चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सदन और विधानसभा केवल सत्ता पक्ष के लिए नहीं, बल्कि जनता के प्रतिनिधियों द्वारा उनकी आवाज उठाने के लिए बनी हैं। आतिशी ने विशिष्ट उदाहरण देते हुए बताया कि बिना किसी ठोस कारण के आप के चार विधायकों—संजीव झा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और सोमदत्त को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विधायकों को न केवल सत्र से बाहर रखा गया, बल्कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों तक से बाहर कर दिया गया है। आतिशी के अनुसार, विपक्षी नेताओं पर बार-बार प्रिविलेज कमेटी के मामले दर्ज करना और मार्शल के जरिए विधायकों को रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा चाहती है कि विपक्ष पूरी तरह से खामोश हो जाए।