इंसानियत.. जम्हूरियत और कश्मीरियत के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी
उमर अब्दुल्ला ने उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज हम इसीलिए अटल बिहारी वाजपेयी को जम्मू कश्मीर की विधानसभा में याद कर रहे हैं, क्योंकि वह हमेशा हमारी बेहतरी के बारे में सोचा करते थे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जम्मू कश्मीर और विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा जम्मू कश्मीर की स्थिति सुधारने की कोशिश करते थे । वह कहा करते थे इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत को बरकरार रखने की जरूरत है। वह हमेशा पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों को बातचीत से हल करना चाहते थे। इसीलिए वह बस लेकर लाहौर तक गए। उमर अब्दुल्ला ने उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज हम इसीलिए अटल बिहारी वाजपेयी को जम्मू कश्मीर की विधानसभा में याद कर रहे हैं, क्योंकि वह हमेशा हमारी बेहतरी के बारे में सोचा करते थे।