मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Astha Singh Kanpur: कानपुर की आस्था सिंह ने ई-रिक्शा पर यात्रा के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस एक्शन में आ गई है।
- Written By: अमन मौर्या
Astha Singh E Rikshaw Video: HDFC बैंक विवाद से चर्चा में आईं कानपुर की आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ई-रिक्शा यात्रा के दौरान अपने साथ हुई छेड़खानी की आपबीती सुनाई है। आस्था के अनुसार, जब वह ब्रांच से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं, तब सामने बैठे एक मुस्लिम व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। आस्था ने इसका कड़ा विरोध करते हुए उस व्यक्ति को थप्पड़ और मुक्का मारा।
उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया कि भीड़भाड़ वाला मुस्लिम इलाका होने के कारण वह वहां ज्यादा कुछ नहीं बोल पाईं, लेकिन आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उन्हीं के बैठने के तरीके पर सवाल उठा दिए। आस्था ने इस घटना को लेकर समाज को जागरूक होने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है और एक्स पर उनसे संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी और लिखित शिकायत मांगी है ताकि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।