कानपुर बैंक विवाद में नया मोड़: ‘वह ग्राहक नहीं, सहकर्मी का पति था’, आस्था सिंह ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
HDFC Bank की कर्मचारी आस्था सिंह ने वायरल वीडियो को पुराना और भ्रामक बताया है। उन्होंने दावा किया कि विवाद किसी ग्राहक से नहीं, बल्कि एक सहकर्मी के पति से हुआ था जिसने उन्हें धमकी दी थी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
HDFC Bank Viral Video: सोशल मीडिया पर ‘ठाकुर हूं मैं’ वाले बयान से चर्चा में आई बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने अब अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को एकतरफा बताते हुए कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। आस्था के अनुसार, यह घटना हाल की नहीं बल्कि 6 जनवरी की है और इसके पीछे की सच्चाई वह नहीं है जो दिखाई जा रही है।
आस्था सिंह ने स्पष्ट किया कि जिसके साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई, वह बैंक का कोई ग्राहक नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी (ऋतु) ने इस्तीफा दिया था और वह उसी दिन रिलीविंग चाहती थी। इस बात को लेकर उस महिला की ननद से बैंक में सुबह बहस हुई थी। बाद में, वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद करीब 4:30 बजे उस महिला कर्मचारी का पति बैंक के अंदर घुस आया और सीधे आस्था की डेस्क पर जाकर अभद्रता करने लगा।
“उसने मेरी हेकड़ी निकालने की बात कही”
आस्था सिंह का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनसे उनकी जाति पूछी और उन पर भद्दी टिप्पणियाँ कीं। आस्था के अनुसार, उस व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा, “मैं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा, तुम्हारी सारी गर्मी निकाल दूंगा”। आस्था ने दावा किया कि यह विवाद जातिवाद का नहीं था, बल्कि उन्हें उकसाया गया था और उनकी मर्यादा को चुनौती दी गई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो में केवल उनकी प्रतिक्रिया दिखाई जा रही है, लेकिन उस व्यक्ति द्वारा की गई बदतमीजी को छुपा लिया गया है।