जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Nari Shakti Vandhan Adhiniyam: संसद में अर्जुन राम मेघवाल ने सुनाया डॉ. कलाम और सरदार पटेल का दिलचस्प किस्सा। जानें महिला आरक्षण बिल पर क्या कहा?
- Written By: सजल रघुवंशी
Arjun Meghwal In Lok Sabha On Women Reservation: संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और सरदार वल्लभ भाई पटेल का जिक्र कर सबको भावुक कर दिया। मेघवाल ने 2005 का एक किस्सा सुनाया जब मुंबई यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने डॉ. कलाम से महिला आरक्षण बिल के लटके होने पर सवाल पूछा था, जिस पर कलाम साहब ने विश्वास जताया था कि यह समय की बात है और आरक्षण जरूर मिलेगा। मेघवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह समय आ गया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरदार पटेल ने 100 साल पहले अहमदाबाद नगरपालिका के अध्यक्ष रहते हुए महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की थी।