'अर्द्ध' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रुबीना दिलैक-राजपाल यादव पहली बार स्क्रीन करेंगे शेयर

मुंबई: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की अपकमिंग फिल्म 'अर्द्ध' (Ardh) लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म ZEE5 पर 10 जून को रिलीज होगी। 'अर्द्ध' रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें रुबीना-राजपाल के अलावा हितेन तेजवानी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। 'अर्द्ध' का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। वहीं अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म के लिए वॉयस-ओवर किया है। देखें 'अर्द्ध' का ट्रेलर-
Ardh trailer out
Published on: 
Updated on: