Amravati Love Trap Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा और अचलपुर क्षेत्र से एक ऐसा घृणास्पद मामला सामने आया है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। महज 19 साल के आरोपी मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद पर 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों को ‘लव ट्रैप’ में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह लड़कियों को मीठी बातों में फंसाकर उनका भरोसा जीतता था और फिर उनके निजी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। इस केस में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी उजेर खान की की है, जिसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया था।