शरद पवार और उद्धव ठाकरे से नाराज हैं अमित शाह, शिरडी में बोले- वंशवाद और विश्वासघात की राजनीति
शिरडी में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2025 BJP के लिए एक ऐतिहासिक साल होगा। उन्होंने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर अपने विश्वास का इज़हार किया और बताया कि कैसे 2025 बीजेपी अपनी ताकत दिखाएगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने 1978 से महाराष्ट्र में विश्वासघात और छल-कपट की राजनीति की, जिसका अंत 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत और स्थिर सरकार स्थापित करने के संकल्प के साथ हो गया है। अमित शाह ने शिरडी में भारतीय जनता पार्टी के राज्य-स्तरीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने पिछले साल के चुनाव में वंशवाद और विश्वासघात की राजनीति को खारिज करके शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी। इसके साथ ही अमित शाह ने दावा किया कि अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी।