संसद में महाकुंभ की मौतों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की अखिलेश यादव ने रखी मांग
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मेला क्षेत्र में एक दो नहीं कई जगह पर हादसे हुए हैं, लेकिन सरकार काफी देर तक आंकड़ों को छुपाती रही और हादसे में मौतों से इंकार करती रहे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि महाकुंभ में जो कुछ भी हुआ है, वह निंदनीय है, लेकिन जिस तरह से हर जगह सरकार अपने आंकड़े पेश कर रही है, वैसे महाकुंभ में हुई मौतों का भी आंकड़ा पेश किया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर मामले की सभी दलों के सांसदों को जानकारी दी जानी चाहिए। सरकार के मन में अगर कोई खोट नहीं है तो वह आंकड़े छुपा क्यों रही है। मेला क्षेत्र में एक दो नहीं कई जगह पर हादसे हुए हैं, लेकिन सरकार काफी देर तक आंकड़ों को छुपाती रही और हादसे में मौतों से इंकार करती रहे।