PAK की पोल खोल भारत लौटा प्रतिनिधिमंडल, PM मोदी से भेंट
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान को दुनिया से अलग-थलग करने की पूरी कोशिश की है। अब विदेश मंत्रालय पर निर्भर करता है कि इसे कैसे आगे बढ़ाते हैं।
- Written By: अक्षय साहू
भारत सरकार की ओर से विदेशों में पाकिस्तान की पोल खोलने गए प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य भारत वापस आ गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में सभी सांसदों से मुलाकात की और उनसे दुनिया के देशों का आतंकवाद के प्रति रुख पर बात की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों की बात को गौर से सुना और इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह भारत के विदेश मंत्रालय पर निर्भर करता है कि जो पौधे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य इन 10 दिनों में बोकर आए हैं, वह उसे कैसे आगे लेकर जाते हैं। तिवारी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने विदेशों में पाकिस्तान को मुख्यधारा से अलग करने को लेकर मजबूत नींव तैयार की है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान का इतिहास जगजाहिर है। ओसामा बिन लादेन एबटाबाद में पकड़ा गए था। जिस डॉक्टर ने ओसामा को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी, वह आज भी जेल में है।