अलीगढ़ में जर्जर स्कूल के खिलाफ छात्रों का विरोध, बैठने से किया इंकार; प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम, देखें VIDEO

UP Government School: अलीगढ़ में जर्जर और खतरनाक स्कूल भवन के खिलाफ छात्रों ने पढ़ने से किया इंकार। प्रशासन ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

Aligarh broken school building: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से अलीगढ़ में जर्जर स्कूल के खिलाफ उतरे जेन-अल्फा छात्रों का वीडियो सामने आया है, जहाँ बच्चों ने जर्जर और टूटे हुए स्कूल भवन में पढ़ने से साफ इंकार कर दिया है। छात्रों का कहना है कि स्कूल की इमारत कभी भी गिर सकती है और वे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई नहीं करेंगे। इस मामले पर शिक्षा विभाग का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर इस जर्जर उच्च प्राथमिक विद्यालय का संचालन पहले ही पास के हैबतपुर स्कूल में शिफ्ट किया जा चुका है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक निलंबित शिक्षक द्वारा बच्चों को जबरन पुराने जर्जर भवन में ले जाकर वीडियो बनाया गया था, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो सके। प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर मानते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर और कठोर विभागीय कार्रवाई की बात कही है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों सुचारू रूप से चल सकें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com