Akhilesh Yadav Attack Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल दागे हैं। कानपुर और लखनऊ के दौरे के दौरान उन्होंने राफेल सौदे से लेकर ‘स्किल इंडिया’ की बंद होती दुकानों तक का जिक्र किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार केवल विज्ञापनों में चल रही है, जबकि हकीकत में भ्रष्टाचार चरम पर है।
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘इन्वेस्टमेंट’ की दावों पर सवाल उठाते हुए राफेल डील का मुद्दा फिर से गर्मा दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार स्वदेशी निर्माण की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ 3600 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर फ्रांस को दिया जा रहा है।, यादव ने पूछा कि यदि सब कुछ बाहर से ही खरीदना है, तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहरों में ‘स्किल इंडिया’ की दुकानें बंद हो रही हैं और कई जगह तो संचालकों ने किराया तक नहीं दिया है।
उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि 10 साल में सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल जनता को लूटा है। उन्होंने दावा किया कि आज लखनऊ और कानपुर जो भी थोड़ा ‘स्मार्ट’ दिखते हैं, वह समाजवादियों द्वारा बनाई गई मेट्रो की देन है। उन्होंने कानपुर के जाम और इंफ्रास्ट्रक्चर की खराब डिजाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा पुल को इतना संकरा बनाया गया है कि लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजाइन ऐसी बनाई गई है जिससे केवल खास ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा सके।