LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Akhilesh Yadav on LPG Shortage: अखिलेश यादव ने यूपी में एलपीजी की कमी पर बीजेपी पर हमला करते हुए इसे ‘लापता गैस’ कहा और आरोप लगाया कि सरकार नौकरी, रोजगार और महंगाई के मुद्दों पर विफल है।
- Written By: अक्षय साहू
Akhilesh Yadav Slams BJP on LPG Shortage: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एलपीजी की कमी को लेकर फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार जो लोगों को नौकरी और रोज़गार नहीं दे पा रही, वही अब एलपीजी भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही। उनका कहना था कि अब प्रदेश के लोगों ने एलपीजी को नया नाम दिया है ‘लापता गैस’। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ गैस की समस्या नहीं है, बल्कि डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज में कहा कि “आज का जमाना ऐसा है कि लोग नौकरी और रोज़गार चाहते हैं। जो इसे पूरा नहीं कर सकते, वे अब एलपीजी भी नहीं दे पा रहे। उत्तर प्रदेश के लोगों ने इसे ‘लापता गैस’ का नाम दिया है।” उन्होंने इसके साथ ही केंद्र की विदेश नीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी युद्ध के समय अमेरिका और ईरान को सही समय पर समझाने में सफल होती, तो ईरान का इतना नुकसान नहीं होता, जानें नहीं जातीं और अमेरिका को दबदबा नहीं बनाना पड़ता।