Akhilesh Yadav BJP Allegations: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनावी वादों और बढ़ती महंगाई को लेकर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं, और खाद की बोरी की तरह सिलेंडरों में भी वजन कम होने की बात कही। अखिलेश ने चेतावनी दी कि चुनाव खत्म होते ही डीजल और पेट्रोल की कीमतें फिर से बढ़ जाएंगी। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के जिलाध्यक्ष खुद इसके खिलाफ पत्र लिख रहे हैं, जिससे साफ होता है कि यह एक बड़ा घोटाला है। इसके अलावा, उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध से दुनिया और विशेषकर भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। अखिलेश ने वाराणसी में एक शोरूम के उद्घाटन के दौरान ये बातें कहीं और निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा लिए जाने वाले भारी टैक्स पर भी सवाल उठाए।