Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान के बीच हमलों का दौर जारी, चंडीगढ़ में सुरक्षा अलर्ट
चंडीगढ़ में हाल ही में हवाई हमले का सायरन बजाया गया, जिससे शहर में खलबली मच गई। प्रशासन ने लोगों से घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार के हमले से बचा जा सके।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ ड्रोन वार गहराता जा रहा है। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले की शुरुआत की तो भारत ने उसका करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी है। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी देते हुए सायरन बजाकर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। ताकि किसी भी हमले की स्थिति में लोगों को बचाया जा सके। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव खाली कराए जा रहे हैं। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं।