शिवराज सिंह चौहान बोले : हर राज्य के किसान को बिना भेदभाव के दे रहे हैं खाद
राज्यसभा में कृषि और किसानों के मुद्दे पर बहस के दौरान स्पीकर जगदीप धनखड़ ने शिवराज सिंह चौहान को किसानों का लाडला बताया। तो मंत्री ने सरकार की प्राथमिकता बतायी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कमी फर्टिलाइजर की कमी महसूस नहीं होने दे जाएगी। मोदी सरकार सभी राज्यों के किसानों को सब्सिडी वाली यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के भरपूर कोशिश कर रही है। भारत सरकार की नजर में किसी भी राज्य के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता है। हर राज्य की सरकार अपनी डिमांड कृषि मंत्रालय को भेजती है और उसी के हिसाब से खाद का वितरण किया जाता है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह सभी सांसदों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मोदी सरकार पहले की तरह सब्सिडी वाली खाद किसानों को उपलब्ध कराती रहेगी।