शर्मनाक! सावन की परिक्रमा में हुक्के के छल्ले! आगरा का वायरल VIDEO देख खौल उठेगा शिव भक्तों का खून

Shamshabad Road Rajpur: आगरा के सावन परिक्रमा मार्ग पर हुक्का पीने का वीडियो वायरल! शिव भक्तों की आस्था के बीच खुलेआम धुएं के छल्ले उड़ाने पर भड़के लोग, पुलिस-प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल।

Sawan Parikrama Hookah Controversy: उत्तर प्रदेश के आगरा से सावन के पवित्र महीने के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। शमशाबाद रोड के राजपुर चुंगी के पास एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जब एक तरफ शिव भक्त नंगे पांव हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पवित्र परिक्रमा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे एक स्टॉल पर कुछ युवा सरेआम हुक्के के कश लगाकर धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे।

इस घटना के सामने आने के बाद सनातन प्रेमियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों का सवाल है कि आखिर आस्था के इस बड़े और पवित्र आयोजन के दौरान परिक्रमा मार्ग पर ऐसे अवैध स्टॉल कैसे संचालित हो रहे थे। क्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं थी? इस गंभीर लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब जनता दोषियों और स्टॉल संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com