UP के आगरा में जनकपुरी महोत्सव की धूम, नेपाल के जनक महल की तर्ज पर तैयार हुआ भव्य महल, देखें VIDEO

Agra Janakpuri Mahotsav 2026: आगरा में ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मिथिला नगरी के रूप में सजे इस क्षेत्र में भव्य जनक महल बनाया गया है। देखें रिपोर्ट।

Agra Janak Mahal: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव का उत्साह चरम पर है और इसके आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का यह आयोजन बेहद खास और भव्य होने जा रहा है, क्योंकि पूरे क्षेत्र को मिथिला नगरी के रंगों में सजाया गया है। आयोजकों और समिति के सदस्यों के अनुसार, इस बार करीब 7 किलोमीटर के दायरे में विशेष सजावट की गई है और नेपाल के जनक महल की तर्ज पर एक विशाल व आकर्षक जनक महल का निर्माण किया गया है।

इसमें भारतीय संस्कृति और मंदिरों की शिल्पकारी की झलक भी देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और अस्थायी अस्पताल जैसी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य समय पर पूरे कर लिए गए हैं। भगवान श्री राम की बारात के स्वागत के लिए आगरा के बच्चे-बच्चे और हर परिवार में राममय माहौल बना हुआ है, और पूरा शहर इस अलौकिक उत्सव के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com