Agra Hindu Protest: मोहब्बत की नगरी आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में रहने वाले करीब 40 हिंदू परिवारों ने सामूहिक पलायन की चेतावनी दी है। इन परिवारों ने अपने आलीशान घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चिपका दिए हैं। इस पलायन की वजह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि ‘सनी’ नाम का एक मुस्लिम युवक है, जिसने पूरे इलाके में आतंक मचा रखा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सनी नाम का यह युवक छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। गंभीर आरोप यह भी है कि वह लोगों के घरों के पास मांस और हड्डी के टुकड़े फेंक देता है ताकि धार्मिक भावनाएं आहत हों। हैरानी की बात यह है कि वह खुद एक मुस्लिम महिला सितारा बेगम के घर में 10 साल से अवैध कब्जा जमाए बैठा है । लोगों का कहना है कि पुलिस इसे ‘शराबी की हरकत’ बताकर टाल देती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि, मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पोस्टर तो हटवा दिए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों में डर अभी भी बरकरार है और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।