अब नहीं बचेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमित शाह ने भरी हुंकार, ‘आतंकिस्तान’ को दी चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह एक्शन साफ संदेश है कि अब आतंकी गतिविधियों का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने
नवभारत डिजिटल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह एक्शन साफ संदेश है कि अब आतंकी गतिविधियों का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा। शाह ने स्पष्ट किया कि जो भारत को छेड़ेगा, अब वह बचेगा नहीं! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय नागरिकों पर किसी भी हमले का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ों से मिटाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।