ED व IT के छापे व तलाशी के बाद कैलाश गहलोत भी बन गए भाजपाई, AAP से कल हो गया था मोहभंग
आम आदमी पार्टी की सरकार और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके विधायक कैलाश गहलोत के इस्तीफा देते ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा होने लगी थी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कैलाश गहलोत ने आज सभी कयासों को विराम लगाते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया। गहलोत ने एक दिन पहले 17 नवंबर को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अगले दिन ही उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। आम आदमी पार्टी की सरकार और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके विधायक कैलाश गहलोत के इस्तीफा देते ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा होने लगी थी। इसकी संभावना आप सांसद संजय सिंह ने भी व्यक्त की थी।