BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Pratima Pandey: भोजपुरी और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अपनी कोशिश के दौरान कुछ नेताओं पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Pratima Pandey Allegations on BJP: भोजपुरी और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अपनी कोशिश के दौरान कुछ नेताओं पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। प्रतिमा का दावा है कि जब उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई, तो कुछ पदाधिकारियों ने उनसे “कम्प्रोमाइज” (अनैतिक समझौते) करने की बात कही। अभिनेत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें पद या एंट्री के बदले शारीरिक या मानसिक समझौते की शर्त रखी गई थी, जिसे उन्होंने तत्काल ठुकरा दिया। प्रतिमा पांडेय ने कड़े शब्दों में कहा कि वह राजनीति के जरिए समाज सेवा करना चाहती थीं, लेकिन वहां के कुछ नेताओं की मानसिकता देखकर वह दंग रह गईं। इसी कड़वे अनुभव के कारण उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला पूरी तरह छोड़ दिया है।