जल्दी फोटो ले लो वरना पुलिस... दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का कमेंट हुआ वायरल, देखें VIDEO

Delhi Airport selfie video: अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला के साथ सेल्फी लेते समय का वीडियो वायरल, जिसमें उन्होंने कहा- जल्दी ले लो वरना दिल्ली पुलिस आ जाएगी।

Abhijit Dipke Delhi Police comment: सोशल मीडिया और बयानों के लिए चर्चित अभिजीत दिपके का एक वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट से तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट परिसर में जब एक महिला प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने आगे बढ़ी, तो दिपके ने फिल्म शोले के अंदाज में धीमी आवाज में कहा कि जल्दी ले लो वरना दिल्ली पुलिस आ जाएगी।

उनकी इस चुटीली और तंज भरी टिप्पणी ने वहां एक पल के लिए सन्नाटा खींच दिया और आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कुछ लोग इसे महज एक हल्का-फुल्का मजाक मान रहे हैं, तो वहीं कई इसे सिस्टम और कानूनी कार्रवाई के डर पर कसा गया तंज बता रहे हैं। हाई सिक्योरिटी जोन में दिए गए इस बयान के अब अलग-अलग सियासी और सामाजिक मायने निकाले जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.