अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप: अवैध हिरासत, और परिवार को प्रताड़ित करने का किया दावा, देखें VIDEO

CJP Founder Abhijeet Dipke: अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अवैध हिरासत, वकील और परिवार से बात न करने देने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Delhi Police Action Jantar Mantar Protest: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा, न तो उनके वकील से बात करने दी और न ही गांव में उनके परिवार से संपर्क करने दिया, जबकि उसी दौरान उनकी दादी का देहांत हो चुका था।

दिपके के मुताबिक, रात के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने उनके माता-पिता को फोन करवाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र आंदोलन और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे इन कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं और तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com