आप नेता संदीप पाठक का बीजेपी पर वार, बोले- सारी कोशिशों की बाद भी हमारी ताकत बरकरार
रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उससे पहले केजरीवाल की रिहाई और भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने जबरदस्त पलटवार किया।
- Written By: अभिषेक सिंह
नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उससे पहले केजरीवाल की रिहाई और भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने जबरदस्त पलटवार किया। संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी पार्टी तोड़ने के लिए, सारे प्रयत्न कर लिए थे। इसके बावजूद यह पार्टी खड़ी रही और संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने फायदे के लिए बल्कि देश के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितना हमें तोड़ने की कोशिश की हम उतनी ही मजबूती से उभरकर सामने आए हैं। संदीप पाठक ने यह भी कहा कि आगे भी अगर बीजेपी ऐसी कोशिशें जारी रखती है तो हम और मजबूती से मुकाबला करेंगे। इस दौरान उन्होंने और कुछ क्या कहा देखिए इस वीडियो में।