AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़े और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में करोड़ों वोटों पर संकट मंडरा रहा है और मतदाता सूची में सुनियोजित तरीके से भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं। सांसद संजय सिंह ने बताया कि इस “वोट डकैती” के खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक “वोट बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा” का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। यह छह दिवसीय यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाएगी। इस दौरान पार्टी चार बड़ी जनसभाएं भी आयोजित करेगी, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। संजय सिंह ने मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सीट पर 70 हजार तक वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में 80 लाख वोट हटाए गए थे, ठीक उसी तरह अब उत्तर प्रदेश में भी “करोड़ों वोट हटाने की तैयारी” की जा रही है।