अटारी- वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस मनाने का खास अंदाज
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर सौहार्द का माहौल दिखने को मिला। अटारी-वाघा बॉर्डर पर जवानों के बीच तिरंगा फहराया गया। वहीं ढ़ोल और नगारे भी बजाए गए। महिला जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बॉर्डर पर लोगों के बीच उत्साह और खुशी देखने को मिली।
- Written By: शानू शर्मा
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर सौहार्द का माहौल दिखने को मिला। अटारी-वाघा बॉर्डर पर जवानों के बीच तिरंगा फहराया गया। वहीं ढ़ोल और नगारे भी बजाए गए। महिला जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बॉर्डर पर लोगों के बीच उत्साह और खुशी देखने को मिली। शाम के समय में अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब की संस्कृति और वहां के गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब की संस्कृति और वहां की लोकल गीतों की प्रस्तुति की गई। इस सेरेमनी को देखने देश भर से हजारों लोग पहुंचे। जहां सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं बीएसएफ के हिम्मत को देख लोगों ने खुब आनंद लिया। पूरे बॉर्डर पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लगातार 11 वीं बार संबोधन दिया है। इसी के साथ वो ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गएं। इनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगातार 10 सालों तक देश को अपना संबोधन दिया था।