IAF का कमाल: 6 पाक फाइटर जेट्स, C-130 और कई ड्रोन तबाह
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक खुफिया रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयर बेस पर हवाई हमले किए और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है।
- Written By: अक्षय साहू
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना ने बड़ा खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स को भारी नुकसान पहुंचाया। वायुसेना ने पाकिस्तानी एयरफोर्स के 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इसके अलावा, दो बड़े विमान भी नष्ट कर दिएगए। 10 से ज्यादा मानवरहित लड़ाकू एयर व्हीकल (UCAV) भी तबाह कर दिए गए। इसके अलावा एक C-130 परिवहन विमान और कई क्रूज मिसाइलों को भी टारगेट किया गया। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के 6 लड़ाकू विमान हवा में ही मार गिराए गए। ये विमान भारत के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। एक और बड़ा विमान भी नष्ट किया गया, जो इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में काम आ सकता था। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर भी हमला किया गया। ये हमले हवा से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों से किए गए। इस हमले में स्वीडन में बना एक और हवा में निगरानी करने वाला विमान (AEWC) नष्ट हो गया।