CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में गौ पालन के लिए मिलेगा 25 प्रतिशत का अनुदान
मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और विभिन्न दुग्ध संघों के बीच एक महत्वपूर्ण अनुबंध का आदान-प्रदान किया गया। यह अनुबंध प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रविवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन और विभिन्न दुग्ध संघों के बीच एक महत्वपूर्ण अनुबंध का आदान-प्रदान किया गया। यह अनुबंध प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ के अवसर पर प्रदेश में दुग्ध उद्योग की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका परिवार दूध उत्पादन पर आधारित आजीविका चला रहा है। सरकार ने कामधेनु गौ पालन योजना की शुरुआत की है, जो दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में सुधार करने के लिए बनाई गई है।