उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

Minister Rekha Arya's Husband Arrested: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने पति पर उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप लगाया था।
rekha aarya husband arrested
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरफ्तारसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

  • मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को एक वीडियो साझा किया था

  • अपने पति पर लगाए थे उत्पीड़न और जान से मारने के आरोप

Girdhari Lal Sahu Arrested: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए SIT टीम का भी गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए 3 नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरधारी लाल जांच में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया।

इन आरोपों के तहत हुई गिरधारी लाल की गिरफ्तारी

उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पति पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

साथ ही साथ ये भी आरोप लगाया था कि पति ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया है और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rekha aarya husband arrested
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

रेखा आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो भी साझा किया

रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को फेसबुक ऐप पर एक वीडियो और पति से जुड़ा एक ऑडियो भी शेयर किया। रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि मामला दर्ज करवाने जेसा बड़ा कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

जिसके बाद उन्होेंने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मामला दर्ज करवाया। पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।

बता दें कि गिरधारी लाल पर ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। फेसबुक पर वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

rekha aarya husband arrested
'बिहार में 25 हजार में मिलती हैं लड़कियां', रेखा आर्य के पति के बयान पर मचा बवाल, अब देनी पड़ी सफाई