उत्‍तराखंड में भीषण सड़क हादसा, भिकियासैण के पास बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण बस हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत की प्रारम्भिक सूचना सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Uttarakhand Almora Bus Accident
उत्‍तराखंड में भिकियासैण के पास बस गहरी खाई में गिरी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Bhikiyasain Bus Accident: उत्तराखंड से इस समय की सबसे बड़ी खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आई है। यहां भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण बस हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 12 यात्री सवार थे। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में आंकड़ों में बदलाव संभव है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भयावह दुर्घटना में 7 लोगों के मौके पर ही जान गंवाने की खबर है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी

घटनास्थल से अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मृतकों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में गंभीर मुश्किलें आ रही हैं। घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि जिन यात्रियों की हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह सड़क की खराब स्थिति और चालक द्वारा बस का नियंत्रण खोना मानी जा रही है।

बस के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। तभी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी भिकियासैंण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। साथ ही डीएम और एसडीएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ध्यान रहे कि मुख्यालय से घटना स्थल तक की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बस के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com