Uttarakhand Election 2027: ऊधमसिंह नगर में पिछली बार भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस, क्या 2027 में बदलेगा समीकरण

Uttarakhand Mission 2027: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 9 सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस और 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
uttrakahnbd election
ऊधमसिंह नगर में क्या रहेगा चुनावी समीकरणसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • ऊधमसिंह नगर हॉट सीट में से एक है

  • पिछले चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ी थी कांग्रेस

  • 5 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर बहुमत बनाया था

Uttarakhand Election: ऊधमसिंह नगर जिले की कुल 9 विधानसभा सीटों में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा शामिल हैं। वर्तमान में जसपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के आदेश चौहान, काशीपुर सीट से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, बाजपुर से कांग्रेस के यशपाल आर्य, गदरपुर से भाजपा के अरविंद पांडेय, रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोरा, किच्छा से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़, सितारगंज से भाजपा के सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा और खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी विधायक हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में जसपुर सीट पर करीब 4,172 वोटों के अंतर से कांग्रेस के आदेश चौहान को जीत मिली थी। उन्हें कुल 42,886 मतदाताओं ने वोट किया था, जबकि भाजपा के शैलेंद्र सिंघल को सिर्फ 38,714 वोट मिले थे। इस सीट से पिछली बार कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

uttrakahnbd election
विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता बनने का आखिरी मौका,कानपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर

काशीपुर में पिछली बार भाजपा ने दर्ज की थी जीत

काशीपुर में भाजपा पार्टी के त्रिलोक चीमा ने कुल 16,335 वोटों के अंतर से कांग्रेस के नरेंद्र सिंह को शिकस्त दी। त्रिलोक चीमा को कुल 48,508 वोट हासिल हुए थे और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 32,173 वोट पड़े। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

पिछली बार बाजपुर सीट पर कांग्रेस के यशपाल आर्य ने कुल 1,611 वोटों से विजय प्राप्त की। कुल 40,252 वोट पाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राजेश कुमार (कुल वोट 38,641) को हराया था। यहां से कुल 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

2022 में ये सीट भाजपा के खाते में आई, जहां से अरविंद पांडेय कुल 1,120 वोटों से जीते। कुल 52,841 वोट हासिल करके उन्होंने कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन (कुल वोट 51,721) को हराया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी पिछली बार भाजपा का परचम लहरा।

यहां से भाजपा के शिव अरोरा को 19,750 वोटों से जीत मिली। शिव अरोरा को कुल 60,602 मतदाताओं ने वोट किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीणा शर्मा के पक्ष में 40,852 वोट पड़े।

uttrakahnbd election
5 राज्यों में अगले साल 26 जनवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव! कुछ ऐसा हो सकता है वोटिंग का शेड्यूल

इन जगहों पर पिछने चुनाव में ये था आंकड़ा

किच्छा में कांग्रेस पार्टी के तिलक राज बेहड़ कुल 10,077 वोटों से विजयी रहे। तिलक राज को कुल 49,552 वोट और भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को सिर्फ 39,475 वोट मिले।

सितारगंज सीट पिछली बार भाजपा को मिली और सौरभ बहुगुणा कुल 10,938 वोटों से जीते। उन्हें कुल 43,354 मतदाताओं ने वोट किया और कांग्रेस के नवतेज पाल सिंह को सिर्फ 32,416 वोट मिले थे। नानकमत्ता से कांग्रेस विजयी रही और गोपाल सिंह राणा कुल 13,020 वोटों के अंतर से चुनाव जीते। कुल 48,746 वोट हासिल करके उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह राणा (कुल वोट 35,726) को हराया।

ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट पिछली बार राज्य की सबसे हॉट सीट थी। यहां एक प्रमुख मुकाबले में कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी कुल 6,579 वोटों के साथ जीते। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को कुल 48,177 वोट मिले थे, जबकि पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में कुल 41,598 पड़े।