-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Weather Forecast Md Issued Rain Alert For Next 7 Days
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर, अलगे 7 दिन इन प्रदेशों में भी बरसेंगे बादल
- Written By: आकाश मसने
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 7 दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित दीघा समुद्र तट का दृश्य (सोर्स: पीटीआई)
नई दिल्ली: देश के एक दो राज्यों छाेड़कर बाकी पूरे हिस्से में मानसून पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने की घटना सामने आई है। शनिवार को दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।
दिल्ली में 27 जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब दिल्ली वालों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आएगी।
दिल्ली में 1 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में तेज धूप खिली थी, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से काफी परेशानी हुई। लेकिन शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
अगले 48 घंटे भारी! दिल्ली से मुंबई तक… इन राज्यों में कुदरत का ‘रेड अलर्ट’, चलेंगी तूफानी हवाएं
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश जारी
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड से बादल फटने के घटना सामने आयी तो वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। आज यानी 29 जून को आईएमडी ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।
#WATCH | Himachal Pradesh | Weather turns pleasant in Shimla, The Queen of the Hills, after rainfall. Thunderstorms and lightning are forecasted by the IMD for today, June 29 pic.twitter.com/JK2Enje6Wg — ANI (@ANI) June 29, 2025
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
अगले 7 दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जून से 2 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट है। वहीं, 3 और 4 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम
अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 29 जून से 4 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। 1 और 4 जुलाई को विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तराखंड के बड़कोट में फटा बादल, 9 मजदूर बहे, देखें तबाही का VIDEO
केरल में भारी बारिश, नदियां उफान पर
केरल में लगातार भारी बारिश से कई नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके कारण निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने वायनाड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
Weather forecast md issued rain alert for next 7 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














