Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड हिमस्खलन का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, चमोली की बर्फीली तबाही में 8 लोगों की मौत

Uttarakhand Avalanche: 02 मार्च की सुबह खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पहले तीन और फिर एक व्यक्ति के शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 02, 2025 | 07:21 PM

उत्तराखंड हिमस्खलन का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

चमोली : उत्तराखंड के चमोली में हुई हिमपात आपदा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। लापता 4 लोगों को खोजने के लिए रविवार 02 मार्च की सुबह खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पहले तीन और फिर एक व्यक्ति के शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है। बता दें, शुक्रवार को बद्रीनाथ के पास माणा गांव में हिमस्खलन के कारण करीब 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। एक अन्य मजदूर पहले ही घर जा चुका था, जिससे वह हिमस्खलन की चपेट में आने से बच गया।

दूसरी ओर, शनिवार तक कुल 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जिनमें से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, आज अन्य 4 लोगों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है।

बचाव कार्य में जुटे वायुसेना के कई हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, बचाव कार्य के लिए भारतीय वायुसेना के एमआई-17, चीता हेलीकॉप्टरों को लगाया गया था। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान के लिए ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को एयरलिफ्ट करने के लिए एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैयार था। जोशीमठ में डीएम चमोली संदीप तिवारी ने कहा, “बचाव अभियान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। आज मौसम साफ है। सेना और वायुसेना के 7 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। हमने खोज और बचाव अभियान के लिए थर्मल इमेजिंग कैमरे, एनडीआरएफ के खोजी कुत्तों को माणा भेजा है। लापता लोगों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

नाबालिग मुस्लिम लड़की से बुलवाया ‘जय श्री राम’ फिर किया मदद का वादा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में नफरती भाषण पर आज सुनवाई, हिमंत सरमा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी पर हेट स्पीच के आरोप

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

VB-G RAM G के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार…तो धक्का-मुक्की पर आमादा हुई धामी की पुलिस, देवभूमि में मचा बवाल

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर माणा में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिमस्खलन से प्रभावित बिजली, संचार और अन्य सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

हिमस्कलन में कुल 54 श्रमिक फंसे थे

उन्होंने बताया कि लापता श्रमिकों की तलाश के लिए दिल्ली से ‘जीपीआर सिस्टम’ भी आने वाला है। जिलाधिकारी ने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर ‘एमआई 17’ ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) मौके पर पहुंचाने के लिए देहरादून में इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे तलाशी अभियान में तेजी आएगी और लापता लोगों को आज ढूंढ लिया जाएगा। शुक्रवार को करीब 3200 मीटर की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव माणा में हिमस्खलन के कारण बीआरओ कैंप में आठ कंटेनरों में रह रहे सीमा सड़क संगठन के 54 श्रमिक बर्फ में फंस गए थे। पहले श्रमिकों की संख्या 55 बताई जा रही थी, लेकिन एक श्रमिक के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंचने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या घटकर 54 रह गई है।

एजेंसी इनपुट के साथ।

Rescue operation of uttarakhand avalanche completed 8 people died in chamoli snow disaster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 07:21 PM

Topics:  

  • Chamoli Glacier Burst
  • Pushkar Singh Dhami
  • Uttrakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.