मौसम विभाग (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। इस बीच शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को निचले और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और मध्यम व ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थान पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। इसपर मौसम विभाग ने कहा है कि 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
बता दें कि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और लाहौल-स्पीति का ताबो इलाका रात में सबसे ठंडा स्थान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया है। इसके साथ ही तापमान शून्य से 5.9 डिग्री, कुकुमसेरी में शून्य से 4.9 डिग्री जबकि मनाली में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, जो सामान्य से कम रहा।
मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मौसम विभाग अनुसार सिरमौर जिले का धौलाकुआं स्थान दिन में सबसे गर्म रहा है। जहां अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। बता दें कि बिलासपुर, ऊना और देहरा गोपीपुर में घना कोहरा, सुंदरनगर में मध्यम कोहरा और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में पाला दिखाई दिया है।
इतना ही नही, ठंड के कारण 13 जनवरी तक स्कूल बंद झारखंड में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।ओडिशा शीतलहर से पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है ओडिशा शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में दस इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।