-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Pilgrimage Stopped After Road Damage On Kedarnath Yatra Route
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी के पास टूटी सड़क, रोकी गई तीर्थयात्रा
- Written By: रीना पंवार
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी के पास सड़क टूटने से तीर्थयात्रा रोक दी गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, साथ ही फंसे यात्रियों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है।

(फोटो सोर्स एएनआई)
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर जंगल चट्टी के पास सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिस कारण शनिवार को यहां तीर्थयात्रा रोक दी गई। सड़क टूटने के कारण फिलहाल मंदिर से आ रहे तीर्थयात्री और मंदिर की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों को यहां रोक दिया गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही फंसे यात्रियों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि केदारनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ-साथ गौरीकुंड और सोनप्रयाग से मंदिर के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों को सड़क टूटने के कारण रोक दिया गया है। सड़क का 10-15 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू कर दी जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग भी किया जा रहा तैयार
एसपी कोंडे ने बताया कि इस बीच केदारनाथ से लौटते समय फंसे तीर्थयात्रियों तथा मंदिर दर्शन के लिए गौरीकुंड और सोनप्रयाग में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को लाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सड़क टूटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां पहुंच गईं।
सम्बंधित ख़बरें
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
Kanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
रुद्रप्रयाग में नदियां उफान पर, पानी में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, भूस्खलन से ठप हुए मार्ग
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
यात्रियों से सोनप्रयाग-गौरीकुंड न जाने की अपील
एसपी कोंडे ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में मदद कर रहे हैं। जंगल चट्टी के पास पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद किसी भी तीर्थयात्री को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जब वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा तो सबसे पहले मंदिर से नीचे आने वाले तीर्थयात्रियों को निकाला जाएगा।
केदारनाथ पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनसे अनुरोध किया है कि वे जहां हैं वहीं रहें तथा सोनप्रयाग या गौरीकुंड की ओर न जाएं, जहां सुविधाएं सीमित हैं। एसपी ने बताया कि उन्हें फाटा, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर जैसे स्थानों पर रहने या पहले आसपास के अन्य स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से जारी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pilgrimage stopped after road damage on kedarnath yatra route
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMरेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














