उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत; राष्ट्रपति, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में कार खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत और 5 घायल। PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
Uttarakhand Pauri Garhwal Road Accident
पौड़ी गढ़वाल सड़क हादसाSource/ IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में कार खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत और 5 घायल हुए।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।

  • PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

Uttarakhand Pauri Garhwal Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रिखणीखाल इलाके के कलवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

रिखणीखाल के कलवाड़ी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार भंगालवाड़ गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Pauri Garhwal Road Accident
खाद्य सुरक्षा विभाग : शिकायत के लिए नंबर जारी, लेकिन फोन ही नहीं उठता ! झांसी में FDA की कार्रवाई पर सवाल

सात लोगों की मौत, पांच घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पांच घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

CM धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के रिखणीखाल में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को कहा।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पौड़ी गढ़वाल में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Uttarakhand Pauri Garhwal Road Accident
उत्तराखंड में इगास पर्व की धूम, CM धामी ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा, भैलो खेलकर नई पीढ़ी को दिया संदेश

उत्तराखंड भाजपा ने भी जताया शोक

उत्तराखंड भाजपा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी की ओर से जारी संदेश में घटना को बेहद पीड़ादायक बताया गया। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। हादसे की खबर के बाद इलाके में शोक का माहौल है।