-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Nainital Metropole Hotel Will Be Used As Parking Where Mohammad Ali Jinnah Stayed With Wife
नैनीताल के जिस होटल में हनीमून के लिए पहुंचे थे जिन्ना, अब वहां बनेगा पार्किंग लॉट
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नैनीताल का मेट्रोपोल होटल परिसर अब पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। खास ये है कि इस होटल में मोहम्मद अली जिन्ना शादी के बाद पत्नी संग हनीमून मनाने आए थे।

मेट्रोपोल होटल परिसर को बनाया जाएगा पार्किंग, जिन्ना ने इसी होटल में बिताया था पत्नी संग वक्त
नैनीताल: भारत में टूरिस्म के विस्तार को लेकर उत्तराखंड सरकार की ओर से रोजाना नए कदम उठाए जा रहे हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में सैलानी छुट्टियां मनाने और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं। ऐसे में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। कई बार वाहनों की कतारें भी लग जाती हैं। इसलिए यहां के मेट्रोपोल होटल परिसर को पार्किंग लॉट की तरह इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है।
नैनीताल जिले का मेट्रोपोल होटल परिसर को अब पार्किंग के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस होटल को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार को आवंटित कर दिया है। बताया जाता है मेट्रोपोल होटल वर्ष 1880 में गौथिक शैली में बनाया गया था।
मेट्रोपोल होटल परिसर धामी सरकार को अलॉट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से पार्किंग के रूप में प्रयोग करने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार को आवंटित कर दिया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर भी दिया है। ऐसे में अगले आदेश तक इस होटल को पार्किंग के रूप में ही प्रयोग किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के आदेश के बाद होटल परिसर को पार्किंग बनने का रास्ता साफ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
Badrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
इसी होटल में पत्नी संग रुके थे जिन्ना
बताया जाता है कि मोहम्मद अली जिन्ना वर्ष 1919 में शादी के बाद पत्नी के हनीमून पर नैनीताल ही आए थे। जिन्ना तब इसी मेट्रोपोल होटल में रुके थे। यही नहीं जिन्ना ने पत्नी रतीबाई के साथ नैनीताल में मॉल रोड स्थित झील में बोटिंग भी की थी। जिन्ना की स्ट्रेनले वाल्पार्ट की ओर से लिखी गई बायोग्राफी में अपने नैनीताल की इस खास ट्रिप का जिक्र भी किया है। जिन्ना उन दिनों अपने खास मित्र महमूदाबाद के राजा के अतिथि के रूप में यहां आए थे। राजा का नैनीताल में ही मेट्रोपोल होटेल था। उस समय यह नैनीताल का प्रमुक होटल था जिसमें देश-विदेश के हाईक्लास लोग रुकने आते थे।
महमूदाबाद रियासत के नवाब के पास था मालिकाना हक
खास बात ये है कि मेट्रोपोल होटल का मालिकाना हक आजादी के वक्त 1957 में महमूदाबाद रियासत के नवाब के पास था। ये होटल परिसर करीब नौ एकड़ में फैला हुआ है। कभी इस होटल में 75 कमरे, 16 कॉटेज, 24 सरवेंट क्वाटर के साथ ही पांच टेनिस लॉन भी हुआ करते थे। महमूदाबाद रियासत के नवाब बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए। वर्ष 1968 में शत्रु संपत्ति अधिनियम लागू होने के साथ इस होटल को शत्रु संपत्ति घोषित कर दी गई थी।
Nainital metropole hotel will be used as parking where mohammad ali jinnah stayed with wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMनंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














