केदारनाथ में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से दबे कई यात्री, 3 शवों को निकाला

केदरानाथ पैदल मार्ग से दुर्घटना की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की वजह से कई यात्री मलबे में दब गए हैं। जिसमें से 3 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी राहत-बचाव कार्य जारी है।
Kedarnath landslide
केदारनाथ भूस्खलन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

देहरादून: केदरानाथ धाम के पैदल मार्ग से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां लैंडस्लाइड होने की वजह से मलबे में कई यात्री दब गएं। जिसमें से 3 के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अन्य यात्रियों को निकाला जा रहा है। इस घटना में घायल हुए अन्य 8 यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी यात्री महाराष्‍ट्र के बताए जा रहे हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे सूचना मिली की चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने की वजह से कई यात्री दब गए।

मुख्यमंत्री ने ने शेयर किया पोस्ट

इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा 'केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का ख़बर अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से पर्यटन स्थल काफी प्रभावित हुआ है। वहीं महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यात्रा कर रहे यात्रियों को अभी कुछ दिनों के लिए ठहरने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़के प्रभावित है।

अधिकारी ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के दबे होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद यात्रा मार्ग में तैनात एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से 3 लोगों का शवों  को बाहर निकाल लिया गया। वहीं 8 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com