Badrinath Highway पर बड़ा भीषण हादसा! नदी में गिरी कार, चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Rishikesh-Badrinath Highway Accident: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक कार बेकाबू होकर गंगा नदी मे गिर गई। इस हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोगों को लापता
- Written By: वंदना शर्मा
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे कार हादसा (सोर्स सोशल मीडिया)
Rishikesh-Badrinath Highway Accident: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक कार बेकाबू होकर गंगा नदी मे गिर गई। इस हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोगों को लापता बताया जा रहा है। घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे देवप्रयाग से पाँच किलोमीटर से आगे यह हादसा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी मे समा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार मे चालक समेत अन्य 8 लोग सवार थे। जिनमे 5 महिलायें और 3 पुरुष शामिल थे।
सभी लोग राजस्थान के थे
सभी घायल लोग राजस्थान के बताए जा रहे है और लापता लोगों के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ टीमों द्वारा एक बच्चे को गंभीर हालत मे सुरक्षित निकाल कर पास के अस्पताल में उपचार के लिए भेज गया। वही नदी से तीन शव बरामद किए गए। जिन्हे राफ्ट के माध्यम से रोडहेड तक लाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
मिट्टी के टीले से हादसे का ट्रिगर
देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बजे देवप्रयाग से पाँच किलोमीटर से आगे यह हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम से वापसी के लिए रवाना हो रही इनोवा कार पाँच फुट मिट्टी के ऊंचे ढेर चढ़कर बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क से नीचे नदी की ओर तेज ढलान पर करीब 200 मीटर उतरकर गंगा नदी में समा गई। कार मे 8 लोग सवार बताए गए है।
रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
दुर्घटना की सूचना ही पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ऋषिकेश के गोतखोरों को भी बुलाकर तलाशी के कार्य मे लगाया गया। जहां सर्च अभियान के समय एक बालक गंभीर घायल अवस्था में मिला। वही दूसरी तरफ नदी तट के पास दो व्यक्ति व एक महिला का सव बरामद हुआ। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: Uttrakhand Bus Accident: हरिद्वार से टिहरी तक हादसों का कहर: दो जगह …
दो परिवारों के साथ लोग थे सवार
देवप्रयाग के तहसीलदार वीरम सिंह पवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार का नंबर उत्तराखंड का था। अभी तक कार के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कार ड्राइवर के अलावा दो परिवारों के सात लोग भी थे। हताहत लोगों के परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस ने म्रतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश में लगी हुई है। घायल बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
