करोड़ों के फ्लैट में शर्मनाक हरकत, गुरुग्राम के द कमेलियास में मेड की पिटाई का VIDEO वायरल, FIR दर्ज

Gurugram Police FIR Maid Assault: गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसाइटी 'द कमेलियास' में मेड से मारपीट का वीडियो वायरल सामने आया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
Gurugram Camellias Maid Assault Video
गुरुग्राम में मेड से मारपीट का वीडियोसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Gurugram Camellias Maid Assault Video: हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-42 स्थित 'द कमेलियास अपार्टमेंट' से एक मेड की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में फ्लैट की मालकिन अपने मेड के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद नजदीकी सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके वायरल वीडियो की शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

यह मामला सेक्टर 42 के 'द कमेलियास अपार्टमेंट' के टावर नंबर 7 से फ्लैट नंबर 407-B का बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और दावा किया गया कि यह मामला गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित पॉश सोसाइटी कमेलियास का है।

पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने मामले पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 127(2) के तहत एफआईआर संख्या 148 दर्ज कर लिया गया है।

जुलाई की है घटना

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह वीडियो बीते 24 जुलाई, 2026 की है। शुरुआती जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में मेड के साथ मारपीट करने वाली महिला उसी फ्लैट की मालकिन है। शुरुआती जांच और तथ्यों के सत्यापन के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों और इलाका मजिस्ट्रेट को औपचारिक रिपोर्ट भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की सबसे महंगे रिहायशी सोसाइटी की है घटना

बता दें, यह गुरुग्राम की यह सोसाइटी सबसे महंगे रिहायशी और चर्चित सोसाइटी में शामिल है। सेक्टर-42 में यह बेहद लग्जरी सोसाइटी के रूप पर जाना जाता है। इसीलिए वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सोसाइटी का एक फ्लैट यानी पेंटहाउस करीब 190 करोड़ रुपये में बिका था। इसी सोसाइटी के दूसरे और फ्लैट भी करीब 100 करोड़ रुपये में बिके थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com