VIP ड्यूटी के बहाने मंदिर में एंट्री, फिर चढ़ावे पर हाथ साफ! बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Badrinath Temple Theft: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। SIT ने जांच में आरोपी के पास से गहने, सिक्के, मूर्तियां और नकद पैसे बरामद किए।
badrinath temple theft case 3 arrest
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सौजन्य-IANS
Updated on

Badrinath Temple Donation Theft: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस ने श्री बद्रीनाथ मंदिर में दान की चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या तीन हो गई है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई है, जो JP पावर वेंचर्स के लाम बगड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में सिक्योरिटी गार्ड है।

आरोप है कि उसे CCTV में मंदिर के काउंटिंग रूम से दान का सामान चुराते हुए देखा गया था। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी जानकारी के आधार पर SIT ने चोरी किए गए गहने, सिक्के, मूर्तियां, दान का अन्य सामान और 6,000 रुपये नकद बरामद किए। ये पैसे कथित तौर पर चोरी के सामान का कुछ हिस्सा बेचकर कमाए गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में इससे पहले मंदिर समिति के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जांच के दौरान, SIT ने 25 जून और 29 जून की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति बार-बार भेंट सामग्री में से सामान उठाकर अपनी जेब में डालता हुआ नजर आया। इसके बाद जांच टीम ने उसकी पहचान सुनिश्चित की और गिरफ्तार किया।

badrinath temple theft case 3 arrest
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO

सुरक्षा गार्ड ही निकला आरोपी

एसआईटी पूछताछ और मंदिर कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी का नाम मनोज कुमार है। आरोपी मनोज कुमार जोशीमठ के लामबगड़ जलविद्युत परियोजना में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। जांच में यह बात सामने आई कि अक्सर परियोजना अधिकारियों की ओर से उसे बद्रीनाथ मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था में मदद के लिए भेजा जाता था। इसलिए उसे मंदिर के अंदर आने-जाने और संवेदनशील क्षेत्रों तक जाने की छूट थी।

यात्रियों को बेचा कुछ सामान

एसआईटी ने 7 अगस्त को मनोज कुमार से पूछताछ की और उसे सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। शुरुआती पूछताछ में ही उसने अपना गुनाह कबुल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किया गया कुछ सामान उसके लामबगड़ स्थित कमरे में रखा हुआ है। चुराया हुआ कुछ सामान उसने यात्रियों को बेच दिया। उसने यह भी बताया कि बिक्री से मिली रकम का एक हिस्सा उसके पास था और कुछ हिस्सा खर्च हो चुका था।

badrinath temple theft case 3 arrest
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल

उत्तराखंड पुलिस अधिकारी का ने बताया, कि 8 जुलाई, 2026 को बद्रीनाथ धाम में चोरी, धोखाधड़ी और गिनती के दौरान नकद व अन्य कीमती चढ़ावे के गबन का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए चमोली जिला पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई। इससे पहले इस मामले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी थीं, जिसमें एक मंदिर समिति का मौजूदा कर्मचारी और एक पूर्व कर्मचारी शामिल है।

कैश और कीमती सामान बरामद

उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। CCTV फुटेज की जांच करने पर उसे कई बार छोटी-छोटी कीमती चीजें चुराकर अपनी जेब में रखते हुए देखा गया। उसके घर की तलाशी लेने पर कीमती सामान और लगभग 6,000 रुपये नकद बरामद हुए। मंदिर के CCTV DVR को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com