-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogiraj Amrit Kaal Experience For Entrepreneurs In Food Processing Keshav Prasad Maurya
फूड प्रोसेसिंग में उद्यमियों के लिए योगीराज में ‘अमृतकाल’ सा अनुभव: केशव प्रसाद मौर्य
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र (Food Processing) में उद्ममियों ने योगी राज में ‘अमृतकाल’ (Amrit Kaal) सा अनुभव किया। बदलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में यह क्षेत्र भी समृद्धि के पथ पर काफी अग्रसर रहा। इस उन्नति के कारण उत्तर प्रदेश की ओर से निवेशक आशा भरी निगाहें से देख रहे हैं। इसे देखते हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit-2023) के प्रथम दिन भारद्वाज हैंगर-3 में उत्तर प्रदेश: अपॉर्च्युनिटी फूड प्रोसेसिंग: लिवर्जिंग फूड बॉक्सेट ऑफ इंडिया विषयक सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) रहे। उन्होंने कहा कि यूपी की खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अच्छी है। कोई भी निवेश करता है तो वह दो बातें जानना चाहता है कि किसी भी राज्य में मैं और निवेश कितना सुरक्षित रहेंगे। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार आपको सुरक्षा कवच दे रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर की बनाना चाहते हैं तो यूपी भी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर योगदान देना चाहता। इसमें हमें काफी सफलता भी मिल रही। पहले यूपी का माहौल ऐसा नहीं था कि आप निवेश करें पर अब माहौल बदल चुका है।
यूपी में अब कोई विशेष जिला नहीं, सब बराबर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर यूपी नहीं बना तो आत्मनिर्भर भारत कैसे बनेगा। हमारी सरकार ने यूपी में गाजीपुर-झांसी समेत सभी 75 जिलों के विकास का संकल्प लिया है। अब यूपी में कोई विशेष जिला नहीं है। यहां अब सबका विकास होता है। हमने 24 घंटे, 20 घंटे और 18 घंटे बिजली देने का मानक तय किया है, लेकिन जल्द ही हर जगह 24 घंटे बिजली देंगे। हर जगह बिजली, रेल मार्ग, हवाई मार्ग, सड़कें, जल मार्ग मुहैया करा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
भंडारा में PMFME योजना के तहत 228 नए खाद्य उद्योगों का लक्ष्य, मिलेगा 35% तक अनुदान
राम मंदिर चढ़ावा घटा…जिम्मेदारों की संपत्ति बढ़ी, योगी का चंपत राय से किनारा तो डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP!
वृंदावन, लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में उत्तर प्रदेश और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में संभावनाएं विषय पर विभिन्न कंपनियों के निदेशकों के साथ संवाद किया।
उत्तर प्रदेश में हमने सबसे बेहतर खाद्य प्रसंस्करण नीति बनाई है। @InvestInUp#UPGIS23 pic.twitter.com/9LQCpbog6L — Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) February 10, 2023
कृषि क्षेत्र में यूपी में आ रही क्रांति
मौर्य ने कहा कि कृषि क्षेत्र में यूपी में क्रांति आ रही है। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में जो कमी है, उसे दूर करने के लिए पीएम ने कोल्ड चैन, कोल्ड स्टोरेज की बात कही। पेप्सिको ने बाराबंकी में एक हजार करोड़ के निवेश की चर्चा की। हम चाहते हैं कि आप 75 जिलों में निवेश करें। इस सेक्टर पर यूपी सरकार का विशेष ध्यान भी है, क्योंकि उत्पाद के लिए 25 करोड़ उपभोक्ता अकेले यूपी में ही हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। बचपन से खाने वाला मोटा अनाज ‘श्री अन्न’ हमें निरोगी और प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है।
अब सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है पैसा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त यूपी बनाने का है। पहले एक पीएम कहते थे कि एक रुपए भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचता है पर हमें गर्व है कि केंद्र सरकार ने 2014-23 के बीच 23 लाख करोड़ रुपए की अनेक योजनाओं के लिए धन भेजा, जो सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।
यहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों का निवेश सुरक्षित है। खाद्य प्रसंस्करण कृषि और उद्योग के बीच की कड़ी है।#UPGIS23 pic.twitter.com/TroWULfCcR — Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) February 10, 2023
उद्यम जगत ने यूपी की नीति को सराहा
सत्र में पेप्सिको की सीनियर डायरेक्टर्स, चीफ गवर्नमेंट अफेयर्स और कम्युनिकेशन ऑफिसर गरिमा सिंह, मेरिनो इंडस्ट्रियल लिमिटेड हापुड़ के प्रबंध निदेशक प्रकाश लोहिया, एग्री बिजनेस आईटीसी लिमिटेड के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव रजनीकांत राय, ग्रीन फंट्रियर कैपिटल एंड एडवाइजर हंट वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर रुद्र डालमिया ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की फूड प्रोसेसिंग नीति की सराहना की। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फूड प्रोसेसिंग में यूपी के विकास की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव, कृषि देवेश चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Yogiraj amrit kaal experience for entrepreneurs in food processing keshav prasad maurya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














