-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Will Check Progress Of Ongoing Programs Along With Necessary Facilities In Schools
विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं के साथ ही चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति को परखेगी योगी सरकार
- Written By: मनोज पांडे

File Pic
लखनऊ: ग्रीष्मकालीन अवकाश के समापन के साथ ही योगी सरकार प्रदेश के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में पठन पाठन के साथ ही मध्यान्ह भोजन वितरण के साथ-साथ अवस्थापना, सपोर्टिव सुपरविजन एवं अकादमिक कार्यक्रमों के कियान्वयन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने में जुट गई है। इसी क्रम में सरकार ने 5 जुलाई से 31 जुलाई की अवधि में सभी विद्यालयों मे विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान देखा जाएगा कि विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, मिड डे मील, शौंचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त, शिक्षक समय पर आ रहे है कि नहीं और छात्रों की संख्या एवं उन्हें पाठ्य पुस्तकों के वितरण से संबंधित विवरण की भी जांच की जाएगी।
15 दिन में देनी होगी निरीक्षण की रिपोर्ट
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद की ओर से समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों में 5 से 31 जुलाई के बीच निर्धारित विशेष निरीक्षण अभियान को जपदीय अधिकारियों द्वारा महत्व प्रदान करते हुए सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही अभियान की प्रगति की सूचना पाक्षिक रूप से 15 जुलाई तथा 31 जुलाई को अनिवार्य रूप से राज्य परियोजना कार्यालय के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया है। इससे पूर्व भी विद्यालयों के निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। प्रेरणा निरीक्षण मॉडयूल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2023 में जनपद, विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, समस्त जिला समन्वयकों, एआरपी एवं एसआरजी तथा डायट मेंटर्स द्वारा 1,65,065 तथा मई 2023 (19 मई, 2023 तक ) में 1,22,137 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है जो संतोषजनक स्थिति प्रदर्शित करता है।
निरीक्षण में इन बिन्दुओं पर दिया जाएगा ध्यान
- विद्यालय में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता
- बालक/बालिकाओं के लिए अलग अलग क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता
- कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर संतृप्त है अथवा नहीं
- मध्यान्ह भोजन उचित व्यवस्था के साथ बच्चों को वितरित किया जा रहा है
- प्रत्येक सोमवार को फल तथा प्रत्येक बुधवार को दूध वितरित किया जा रहा है अथवा नहीं
- एमडीएम रजिस्टर में दर्ज कुल छात्र-छात्राओं की संख्या
- निरीक्षण के दिन मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या
- विगत 03 दिनों में मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने वाले कुल छात्र-छात्राओं की संख्या
- विद्यालय में तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक की संख्या
- अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक का विवरण
- विद्यालय में नामांकित कुल छात्र-छात्राओं की संख्या
- नामांकन के सापेक्ष उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या
- सभी छात्र-छात्राओं को समस्त विषयों की पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो चुका है अथवा नहीं
- शिक्षकों द्वारा एआरपी/एसआरजी से गुणवत्तायुक्त फीडबैक एवं अकादमिक सपोर्ट के संबंध में संवाद किया जा रहा है अथवा नहीं
- निरीक्षण के फलस्वरूप निरीक्षण आख्या में निरीक्षणकर्ता द्वारा अपना आंकलन उपलब्ध कराया जाए कि निरीक्षित विद्यालय कबतक “निपुण” विद्यालय की श्रेणी में आ सकता है
शत-प्रतिशत निरीक्षण के निर्देश
योजनाबद्ध तरीके से समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं समस्त सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों तथा मदरसों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्य योजना 02 दिन के अंदर बना ली जाए, जिसमें अधिकारीवार विद्यालयों का आवंटन स्पष्ट रूप से किया जाए। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में अधिकांश विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त हैं। अतः जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इस दिशा में नेतृत्व की भूमिका का निर्वहन किया जाए। इन सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन की गहनता से समीक्षा कराई जाए। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नेतृत्व प्रदान करते हुए मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन की गहनता से समीक्षा कराई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Ayodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
Yogi government will check progress of ongoing programs along with necessary facilities in schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














